प्रयागराज, फरवरी 1 -- माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के दौरान प्रयागराज जंक्शन और प्रयाग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे को पंडित दीनदयाल उपाध्याय (पीडीडीयू) जंक्शन और अयोध्या रूट के लिए ऑन-डिमांड स्पेशल ट्रेनें चलानी पड़ीं। एनसीआर ने कुल 17 माघ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। माघी पूर्णिमा के अवसर पर स्नान के बाद घर लौटने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाने से रविवार को ऑन डिमांड ट्रेनों का संचालन करना पड़ा। प्लेटफार्म संख्या चार और पांच पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। दिल्ली रूट की प्रमुख ट्रेनें सुबह की बजाय कई घंटे की देरी से पहुंचीं, जिसके कारण यात्रियों का जमावड़ा और बढ़ गया। बिहार-हावड़ा रूट के यात्रियों के एकत्र होने से भी स्टेशन परिसर में दबाव बना रहा। हाल...