प्रयागराज, सितम्बर 14 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन से नौ साल की बच्ची को अगवा करने के बाद आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे सतना में छोड़कर भाग निकला। मिर्जापुर के रहने वाले आरोपी ने पहले भी तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में जेल जा चुका है। जीआरपी ने सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसे अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- प्रयागराज से अपह्रत बालिका सतना स्टेशन से बरामदघटना का विवरण जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि मिर्जापुर की एक युवती अपनी नौ साल की बेटी के साथ दिल्ली जा रही थी। ट्रेन में आरोपी अजय कुमार ने उन्हें झांसा देकर प्रयागराज जंक्शन पर उतार लिया। इसके बाद कुरकुरे दिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया।...