प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज जंक्शन, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड पर 15 अप्रैल से पुनर्विकास कार्य शुरू होने के चलते टिकट व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। निर्माण कार्य के कारण यहां संचालित आरक्षण व अनारक्षित टिकट काउंटरों को अस्थायी रूप से यात्री आश्रय स्थलों में शिफ्ट किया जा रहा है। ऐसे में अब यात्रियों को टिकट लेने के लिए नए स्थान पर जाना होगा।रेलवे प्रशासन के अनुसार जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक की ओर स्थित प्रमुख कार्यालय भी यात्री आश्रयस्थलों में स्थानांतरित किए जाएंगे। मेला अवधि में बने इन अस्थायी ढांचों का अब नियमित रूप से टिकट वितरण के लिए उपयोग किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट काउंटरों को रंग के आधार पर चिन्हित किया गया है। पीले रंग के यात्री आश्रय (यात्री आश्रम-3) से यूटीएस के माध्यम से अन...