प्रयागराज जंक्शन पर महिला ने बेटी को दिया जन्म
प्रयागराज, सितम्बर 29 -- प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मंगलवार को एक महिला ने रेलवे की टीम की मदद से बेटी को जन्म दिया। मां-बेटी को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके घर वालों से संपर्क अभी नहीं हुआ है। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आरपीएफ दरोगा कार्तिक मिश्रा एवं उषा मौर्य ड्यूटी पर थे। इसी दौरान एक महिला पहुंची और वह प्रसव पीढ़ा से चीख उठी। आरपीएफ कर्मियों ने तत्काल महिला की सहायता की। महिला ने प्लेटफॉर्म पर ही एक बच्ची को जन्म दिया। थोड़ी देर में डॉ. नूपुर पांडेय पहुंचीं और प्राथमिक उपचार किया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम बसंती बताया। उसने अपने घर का पता नहीं बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.