प्रयागराज, दिसम्बर 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बिहार के चार युवकों को शराब तस्करी में गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह और आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित मीना की टीम ने आरोपियों भोजपुर निवासी विकास कुमार, राम बाबू कुमार, सोनू कुमार एवं कृष्णा कुमार को गिरफ्तार किया। इनके पास से बैग में अंग्रेजी शराब की विभिन्न ब्रांड की 70 हजार रुपये की शराब बरामद हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...