प्रयागराज जंक्शन पर दुर्लभ सांपों के साथ तीन गिरफ्तार
प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने सोमवार को प्रयागराज जंक्शन पर सांपों की तस्करी करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो ब्लैक कोबरा और दोमुंहा सांप मिला जिनकी कीमत लाखों में है। आरोपियों को वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया।बताया जा रहा है कि रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज के उपनिरीक्षक विवेक कुमार और जीआरपी के उपनिरीक्षक राजेश कुमार वर्मा की संयुक्त टीम ने प्लेटफार्म संख्या एक पर तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा। उनके पास से बरामद सांपों में दो ब्लैक कोबरा और दो दोमुंहा सांप शामिल हैं, जिन्हें दुर्लभ श्रेणी का माना जाता है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित नाथ निवासी रायबरेली, करन नाथ और आकेश नाथ निवासी प्रयागराज के रूप में हुई है। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.