प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन की खिड़की से छात्र का मोबाइल चोरी
प्रयागराज, सितम्बर 5 -- प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन के ठहरते ही खिड़की के पास रखा आईआईटी रुड़की के एमटेक छात्र का मोबाइल चोरी हो गया। बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले अविनाश कुमार ने प्रयागराज जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस को बताया कि वह आनंद विहार से पटना जाने वाली ट्रेन संख्या 13252 में यात्रा कर रहा था। स्लीपर बोगी में वह लेटा था। छात्र के मुताबिक, ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पर रुकी थी। इसी दौरान किसी ने खिड़की से उनका मोबाइल उठा लिया। छात्र ने बताया कि मोबाइल में कॉलेज के नामांकन पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज होने के कारण उसके चोरी होने से उनकी परेशानी बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.