प्रयागराज, जनवरी 3 -- प्रयागराज में रेलवे सुरक्षा बल की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत शुक्रवार को प्रयागराज जंक्शन पर एक बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म संख्या दो पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय एक युवक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया, जिसे मौके पर मौजूद आरपीएफ उपनिरीक्षक ने साहस दिखाते हुए सुरक्षित बाहर खींच लिया। यह घटना शनिवार सुबह करीब 08:24 बजे की है। आरपीएफ ने बताया कि कानपुर जनपद के ग्राम टिकरा पैगम्बरपुर निवासी 25 वर्षीय विकेश पुत्र रामचंद्र गाड़ी संख्या 63237 में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच गैप में चला गया। स्थिति गंभीर होती देख प्लेटफॉर्म पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज के उपनिरीक्षक कार्तिक मिश्रा ने बिना देर किए तत्परता दिखाई और गिरते समय युवक को बा...