प्रयागराज, अप्रैल 29 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते रेलवे ने साढ़े छह घंटे का मेगा ब्लॉक लिया है। गुरुवार को सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान 35 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं, जबकि कई ट्रेनों को रीशेड्यूल कर देरी से चलाया जाएगा। यात्रियों को इसकी जानकारी एसएमएस के जरिए दी जा रही है। यह भी पढ़ें- पटना-लखनऊ वंदे भारत 4 मई से बदले मार्ग से चलाई जाएगी, कई अन्य ट्रेनों का भी रूट बदलायार्ड रिमॉडलिंग कार्य उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग (फेज-एक) का कार्य 20 अप्रैल से जारी है, जो 25 मई तक चलेगा। इसी क्रम में गुरुवार को नई लाइनों और सिग्नल सिस्टम की टेस्टिंग की जाएगी। यह भी पढ़ें- इंट...