प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेल यात्रियों के लिए अहम खबर है। प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड को आधुनिक रूप देने की तैयारी पूरी हो गई है। 15 अप्रैल के बाद यहां ध्वस्तीकरण और नवनिर्माण का कार्य शुरू होगा, जिसके चलते यात्री सुविधाओं और संचालन में बड़े बदलाव किए जाएंगे। पुनर्विकास कार्य के दौरान सिटी साइड की गतिविधियों को अस्थायी रूप से अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही भीड़ प्रबंधन के लिए नई रणनीति लागू होगी। प्लेटफॉर्म नंबर एक, दो और तीन से चलने वाली ट्रेनों को सूबेदारगंज स्थानांतरित करने या वहां अतिरिक्त ठहराव देने पर भी विचार किया जा रहा है। रेलवे का लक्ष्य माघ मेला 2027 से पहले पूरे ढांचे को इस तरह तैयार करना है कि यात्रियों की आवाजाही सुरक्षित और सुगम हो सके। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि अप्रैल में क...