प्रयागराज, दिसम्बर 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेला 2026 की तैयारियों के तहत मंगलवार को प्रयागराज जंक्शन और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर अग्निशमन की मॉक ड्रिल की गई। प्रयागराज जंक्शन पर एआरटी साइड में हुई इस ड्रिल में रेलवे के परिचालन, वाणिज्य, कैरिज एवं वैगन, रखरखाव और आरपीएफ के कर्मचारी शामिल रहे। इस दौरान वरिष्ठ मंडल मैकेनिकल इंजीनियर धनंजय सिंह, स्टेशन निदेशक वीके द्विवेदी, आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित मीना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...