प्रयागराज, अप्रैल 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन अब 'स्मार्ट स्टेशन' की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर में बनी जी-5 बहुमंजिला इमारत में जल्द ही होटल और मल्टीप्लेक्स जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। रेलवे ने इस इमारत को दिल्ली की कंपनी शिवशक्ति फूड को 15 साल के लिए लीज पर सौंप दिया है। रेलवे और कंपनी में कुछ शर्तों के साथ करार हुआ है।प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड लीटर रोड की ओर 68 कमरों और आठ हाल से सुसज्जित इस इमारत का उपयोग बहुउद्देशीय रूप में किया जाएगा। यहां यात्रियों को ठहरने, खाने-पीने और मनोरंजन की एक ही जगह पर सुविधा मिलेगी, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को खासा लाभ होगा। रेलवे ने इसके लिए टेंडर किया था जिसपर दिल्ली की एक कंपनी से हुए समझौते के तहत रेलवे...