प्रयागराज, सितम्बर 29 -- त्योहार पर यात्रियों के लिए छिवकी होकर दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। जालना-छपरा विशेष ट्रेन 07651 प्रत्येक बुधवार सात से 28 अक्तूबर तक चलेगी, जबकि 07652 छपरा-जालना प्रत्येक शुक्रवार 9 से 30 अक्तूबर तक चलेगी। वहीं 07091 हैदराबाद-दानापुर प्रत्येक शनिवार तीन अक्तूबर से 28 नवंबर तक और 07092 दानापुर-हैदराबाद प्रत्येक सोमवार पांच अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...