प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज को रसियन कंपनी आरजी मोबिलिटी की ओर से यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन को अब तक 17 इलेक्ट्रिक बसें मिल चुकी हैं, जबकि 16 और बसें जल्द ही बेड़े में शामिल की जाएंगी। वर्तमान में इन आधुनिक ई-बसों का संचालन प्रयागराज से वाराणसी के बीच किया जा रहा है। नई बसें मिलने के बाद लखनऊ, अयोध्या और कानपुर के लिए भी सेवा शुरू करने की तैयारी है।इन हाईटेक बसों में सीसीटीवी कैमरा, एसी, आरामदायक सीटिंग और सुरक्षा संबंधी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि इन बसों में चालक कंपनी की ओर से तैनात किए जाते हैं, जबकि परिचालक यूपी रोडवेज के होते हैं। बसों के संचालन के लिए लीडर रोड वर्कशॉप में चार्जिंग स्टेशन भी तैयार हो रहा है। चार्जिंग प्वाइंट बनने के बाद इन बसों का संचालन शुरू होगा। क्षेत्रीय प्रबंध...