प्रयागराज, मार्च 24 -- Prayagraj News: यूपी के प्रयागराज जिले में गंगा नगर के फाफामऊ थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक कोल्ड स्टोरेज के अचानक ढह जाने से चार श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 14 श्रमिक घायल हो गये। ये कोल्ड स्टोरेज सपा सरकार के पूर्व मंत्री अंसार अहमद का था। उधर, समाजवादी पार्टी ने इस घटना पर दुख जताते हुए हादसे में मारे गए लोगों को मुआवजा देने का ऐलान किया। सपा मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रकी आर्थिक सहायता देगी। कोल्ड स्टोरेज हादसे पर समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'प्रयागराज के फाफामऊ में कोल्ड स्टोरेज में हुए हादसे में चार लोगों की मृत्यु, हृदयविदारक। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दे, शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। समाजवादी पार्टी प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-...