बगहा, जनवरी 3 -- नरकटियागंज, हिसं। माघ मेला में शामिल होने के लिए पश्चिम चंपारण जिले से ट्रेन की सीधी सुविधा की कमी ने श्रद्धालुओं को संकट में डाल दिया है। गौरतलब है कि प्रयागराज का माघ मेला तीन जनवरी 26 को शुरू हो रहा है और 15 फरवरी 2026 तक आयोजित होना है। इस माघ मेला में श्रद्धालु पवित्र संगम (गंगा, यमुना और सरस्वती) में गंगा स्नान, ध्यान और पूजा-पाठ करते हैं। जिले से माघ मेला में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में है किंतु विडंबना है कि वर्तमान में जिले से एक भी सीधी ट्रेन नहीं है। पूर्व में नरकटियागंज व बेतिया होकर एक जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन होता था किंतु कोहरा को लेकर उसे फरवरी के अंत तक रद्द कर दिया गया है। ऐसे में श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बुद्धिजीवी विचार मंच के अवधेश तिवारी समेत परमेश्वर भगत,पूर्व एचएम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.