प्रयागराज के सबसे लंबे स्टेट हाईवे की बदलेगी सूरत
प्रयागराज, जून 10 -- प्रयागराज। प्रयागराज के सबसे लंबे स्टेट हाईवे भारतगंज-प्रतापपुर की तस्वीर आने वाले समय में बदलने जा रही है। शासन के निर्देश पर प्रत्येक जिलों में प्राथमिकता के आधार किए जाने वाले विकास कार्यों की लिस्ट मांगी गई थी। जिसके बाद एक-एक कर कार्ययोजना भेजी जा रही है। उसी कड़ी में इस हाईवे को चौड़ीकरण योजना के अंतर्गत शामिल कर प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया गया है। स्टेट हाईवे नंबर 102 की लंबाई 83 किमी है, जो प्रयागराज का सबसे लंबा हाईवे हैं। यह शंकरगढ़ के आगे प्रतापपुर से होकर मप्र के बार्डर चाकघाट को जा रहा है। अभी तक इसकी चौड़ाई कुल सात मीटर है। जिसके दोनों छोर की चौड़ाई बढ़ाकर 1.5-1.5 मीटर किया जाना है। कोरांव के विधायक राजमणि कोल के प्रस्ताव पर पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड ने इसका सर्वे कराया था। ताकि मेजा, बारा व कोरांव विधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.