प्रयागराज, मार्च 28 -- साहित्यिक संस्था गुफ्तगू की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रयागराज लिटरेरी फेस्टिवल का शुभारंभ शनिवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज के सभागार में हुआ। समारोह के उद्घाटन सत्र में अतिथियों ने संस्था की ओर से प्रकाशित पुस्तक गुफ्तगू के 24 वर्ष और ए जर्नी ऑफ अचीवमेंट एंड एस्पाइरेशन का विमोचन किया। साथ ही विशिष्ट लोगों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हमारी सांस्कृतिक विरासत विषय पर आयोजित संगोष्ठी में महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रयागराज के बिना साहित्य अधूरा है। महाप्राण निराला, महीयसी महादेवी वर्मा, नामचीन शायर फिराक गोरखपुरी, अकबर इलाहाबादी व पं. सुमित्रानंदन पंत यहां के धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि गुफ्तगू परिवार शहर की साहित्यिक परंपरा को समृद्ध कर रहा है। नगर निगम की तरफ से स्थापित किए जा रहे साहित्य तीर्थ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.