लखनऊ, मार्च 16 -- गोमतीनगर रिवर फ्रंट स्थित फूड वैली के हाउस ऑफ रॉयल्स रेस्टोरेंट में प्रयागराज के व्यवसायी हेमंत कुमार सिंह ने अपने साथियों समेत 14 वेज थाली आर्डर की। थाली टेबल पर पहुंची तो एक में मांस और हड्डी का टुकड़ा निकली। इस पर व्यवसायी और उनके साथी भड़क गए उन्होंने जमकर हंगामा किया। बवाल की सूचना पर पुलिस ने समझाकर शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर रविवार को गोमतीनगर थाने में रेस्टोरेंट के प्रबंधक और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक प्रयागराज के प्रीतमनगर निवासी हेमंत कुमार सिंह शुक्रवार रात साथियों समेत 14 लोगों के साथ फूड वैली पहुंचे। वहां हाउस ऑफ रॉयल्स रेस्टोरेंट पर पहुंचे। हेमंत ने बताया कि उन्होंने शुद्ध शाकाहारी खाने का आर्डर करते हुए 14 डीलक्स वेज थाली मांगी। आर्ड...