गंगापार, अप्रैल 27 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद   जेबी. जनकल्याण समिति, लोक संस्कृति विकास संस्थान एवं करमा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में करमा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, दांदूपुर, के ऑडिटोरियम में आयोजित 14वां 'अंतर्यात्रा' डॉ. ए. खान स्मृति सम्मान-2026 भव्यता, गरिमा और सांस्कृतिक ऊर्जस्विता के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति जेजे. मुनीर (इलाहाबाद उच्च न्यायालय) रहे। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित हुआ।

सम्मान समारोहप्रथम सत्र में सम्मान समारोह के अंतर्गत समाज के विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 15 विशिष्ट कर्तव्ययोगियों को सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतिद्वितीय सत्र में सुप्रसिद्ध सूफी गायक ईशान मिश्रा एवं उनके 'रुद्राक्ष बैंड' द्वारा प्रस्तुत सूफी संगीत और ग़ज़लों ने उपस्थ...