प्रयागराज के अभिषेक उर्फ सोनू समेत पांच पर गैंगस्टर
कौशाम्बी, अगस्त 1 -- कौशाम्बी जिले की पिपरी थाना पुलिस ने प्रयागराज के शातिर बदमाश अभिषेक उर्फ सोनू समेत पांच के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की है। सभी पांचों आरोपी फिलहाल जेल में निरुद्ध हैं। उनकी संपत्ति कुर्क करने की भी तैयारी है। प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के भागलपुर निवासी अभिषेक उर्फ सोनू, चकिया निवासी श्रेजल उर्फ सुजल, अंकित पासी, बाबू उर्फ ओम पासी व चरवा के रतगहा निवासी सचिन रैदास शातिर अपराधी हैं। आरोप है कि इन्होंने 16 दिसंबर 2025 को मनौरी ब्रिज के पास समसपुर थाना चरवा के रहने वाले अमन कुमार एवं उसी दिन रतगहा निवासी जगजीवन के साथ लूट की थी। आरोपियों के विरुद्ध चरवा एवं पूरामुफ्ती समेत अन्य थानों में भी लूट, डकैती, छिनैती आदि के मामले दर्ज हैं। 22 दिसंबर 2025 को चरवा इलाके में गुंगवा की बाग के पास मुठभेड़ में पिपरी पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.