प्रयागराज की विधि विश्वविद्यालय में प्रशासन के बीच खींचतान, कुलसचिव को दिया नोटिस
हिन्दुस्तान संवाददाता, सितम्बर 27 -- डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रयागराज में शीर्ष प्रशासन के बीच खींचतान खुलकर सामने आ गई है। कुलपति प्रोफेसर डॉ. उषा टंडन ने कुलसचिव वरुण कुमार पांडेय को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शनिवार को जारी नोटिस में कुलसचिव पर उच्च न्यायालय के आदेशों की अनदेखी, आदेशों की अवहेलना और परीक्षा से संबंधित गोपनीय डेटा की सुरक्षा में लापरवाही बरतने समेत छह गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनसे 28 सितंबर की शाम चार बजे तक लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि कुलसचिव का आचरण उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 के नियमों और डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विवि अधिनियम 2020 के प्रावधानों का उल्लंघन है। कुलपति ने निर्देश दिया है कि निर्धारित समयसीमा (28 सितंबर 2026, शाम चार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.