प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 30 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। पुलिस लाइन में चल रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट टूनामेंट स्मृति कप अंडर-14 में मंगलवार को हुए दोनों मैच प्रयागराज की टीमों ने जीत लिए। पहला मैच देव स्पोर्ट्स क्लब प्रयागराज और फोर्ड स्कूल के बीच हुआ। फोर्ड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 130 रन पर ऑल आउट हो गई। सौरभ तिवारी ने 28, आर्यन पांडेय ने 23 रन का योगदान दिया। देव स्पोर्ट्स की टीम 25 ओवर में 8 विकेट पर 11 रन ही बना सकी। दूसरा मैच पुलिस लाइन ब्लू और मिलेनियम क्रिकेट एकेडमी प्रयागराज के बीच हुआ। टॉस जीतकर पुलिस लाइन की टीम बल्लेबाजी करते हुए 16.2 ओवर में 89 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में मिलेनियम की टीम ने 9.4 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.