प्रयागराज, अगस्त 21 -- सलोरी-हेतापट्टी पुल प्रयागराज का गौरव बनेगा। यह शहर को सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (प्रयागराज-वाराणसी मार्ग) से जोड़ेगा और सलोरी, हेतापट्टी, फूलपुर के लाखों ग्रामीणों और शहरी निवासियों के आवागमन में समय व ईंधन दोनों की बचत में भी कारगर साबित होगा। यह बातें मेयर गणेश केसरवानी ने शुक्रवार को सादियाबाद कछार, गंगा पथ पर पुल के भूमि पूजन के दौरान कहीं। मेयर ने 952.93 करोड़ की लागत से प्रस्तावित फोर लेन पुल को शासन से मंजूरी दिलाने के लिए विधायक हर्षवर्धन बाजपेई व दीपक पटेल के प्रयासों की सराहना की। विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने कहा कि इस पुल के बनने से शास्त्री पुल पर यातायात का दबाव बहुत कम हो जाएगा। इसका निर्माण कार्य राज्य सेतु निगम ईपीसी मोड पर करेगा। पूजन समारोह में विधायक दीपक पटेल, पार्षद आनंद अग्रवाल, पार्षद ज्ञानेंद...