प्रयागराज, मई 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जोन की तीन दिवसीय तृतीय अंतरर्जनपदीय पुलिस वार्षिक कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता के पहले दिन प्रयागराज और कौशाम्बी की टीम ने बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश किया। कबड्डी प्रतियोगिता महिला वर्ग का प्रथम क्वाटर फाइनल मैच प्रयागराज और प्रतापगढ़ के बीच खेला गया। इसमें प्रयागराज 18 अंक प्राप्त कर विजेता रही, जबकि प्रतापगढ़ को सिर्फ चार अंक ही मिल सके। वहीं, पुरूष वर्ग का प्रथम क्वाटर फाइनल मैच कौशाम्बी और फतेहपुर के बीच खेला गया। इसमें कौशाम्बी-24 अंक प्राप्त कर विजेता रही और फतेहपुर को 14 अंक मिले।रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित प्रतियोगिता में सात जिले बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, कौशाम्बी, महोबा, प्रतापगढ़ और व कमिश्ररेट प्रयागराज की कुल आ...