प्रयागराज, अगस्त 4 -- एयरपोर्ट पर मंगलवार को इंडिगो एयरलाइंस के 20 वर्ष पूरे होने पर हैप्पी इंडिगो डे उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एयरपोर्ट निदेशक गणेश यादव ने की। इस अवसर पर इंडिगो के अधिकारियों, एयरपोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारियों और एयरलाइन स्टाफ ने केक काटकर कंपनी की दो दशक की यात्रा का जश्न मनाया। वक्ताओं ने प्रयागराज की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत करने में इंडिगो की भूमिका की सराहना करते हुए यात्रियों को सुरक्षित, समयबद्ध और बेहतर सेवाएं देने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में एयरपोर्ट और एयरलाइन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- पंतनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो की 20वीं वर्षगांठ मनाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...