प्रयागराज, जून 30 -- गणेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज एयरपोर्ट के कार्यवाहक विमानपत्तन निदेशक का कार्यभार ग्रहण किया। निदेशक राजेश चावला की पदोन्नति महाप्रबंधक (मानव संसाधन), निगमित मुख्यालय नई दिल्ली में हुई है। बलिया निवासी गणेश यादव इससे पहले सीएटीसी में उप महाप्रबंधक (वैद्युत) के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने रांची, वाराणसी, खजुराहो, लखनऊ, गोरखपुर, कुशीनगर, देहरादून और प्रयागराज में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं। एयरपोर्ट के अधिकारियों ओर कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...