प्रयागराज, अप्रैल 6 -- यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज एक्सप्रेस की तर्ज पर दादरी तक के लिए क्लोन एक्सप्रेस का संचालन होगा। इससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। क्लोन स्पेशल ट्रेन का ठहराव फतेहपुर, कानपुर और अलीगढ़ स्टेशनों पर प्रस्तावित है। दिल्ली रूट की ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए इसे बेहतर विकल्प माना जा रहा है। डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने बताया कि बढ़ती मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ट्रेन की समय सारिणी जल्द जारी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.