आगरा, अक्टूबर 16 -- त्यौहारी सीजन में रेलवे ने गाड़ी सं. 04165/04166 प्रयागराज-असारवा-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन प्रयागराज से 21 अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को और असारवा से 22 अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। ट्रेन प्रयागराज जं. से सुबह 5 बजे चलकर दोपहर 12.45 बजे ईदगाह व अगले दिन सुबह 5.45 बजे असारवा पहुंचेगी। ट्रेन असारवा से सुबह 8.45 बजे चलकर देर रात 2.25 बजे ईदगाह व सुबह 10.35 बजे प्रयागराज जं. पहुंचेगी। ट्रेन में 4 जनरल, 5 थर्ड एसी, 8 स्लीपर कोच लगे होंगे। यह भी पढ़ें- अहमदाबाद-मालदा टाउन के बीच चलेगी स्पेशल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...