प्रयागराज, दिसम्बर 13 -- प्रयागराज के लोगों ने एक साल में तीन लाख 60 हजार मिट्रिक टन आलू खा लिया। कोल्ड स्टोरेज से निकाले गए आलू से जिले में आलू की खतप की जानकारी मिली है। गौरतलब है कि नए आलू रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज से पुराने आलू निकाले गए हैं। फरवरी 2025 में जिले के कोल्ड स्टोरेज में तीन लाख 60 हजार मीट्रिक टन आलू का भंडारण किया गया था। इस साल दिसंबर माह में अधिकांश आलू की खेप किसान निकाल चुके हैं। कोल्ड स्टोर से बाहर लाए गए आलू बाजारों में भेज दिए गए हैं। इसकी वजह से बाजारों में पुराने आलू का भाव गिर गया है। जिले के 44 कोल्ड स्टोरेज में आलू का भंडारण होता है। जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज से 99 फीसदी आलू की खेप निकाल दी गई है। जबकि कुछ सीमित मात्रा में ही आलू बचे हुए हैं। बाजार में जल्दी ही पहाड़ी आलू भ...