जमशेदपुर, जून 14 -- जमशेदपुर। प्रयत्न संस्था द्वारा जुगसलाई स्थित बलदेव बस्ती में साप्ताहिक भोजन वितरण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों एवं बच्चों को भोजन तथा मौसमी फल वितरित किए गए।संस्था के समर झा ने कहा कि उद्देश्य केवल भोजन बांटना नहीं, बल्कि वंचित वर्ग तक पहुँचकर मदद सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि अन्नदान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि जीवन का आधार भोजन ही है। संस्था के सदस्यों ने स्थानीय लोगों की अन्य समस्याओं को भी समझा।इस सेवा अभियान में अंकित सिंह, दुर्गेश शर्मा, रौशन कुमार, राहुल कुमार, मधुरेश, आकाश, शिबू, रवि, भास्कर, मुकुल, मनीष समेत अन्य सदस्यों का योगदान रहा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...