रामपुर, सितम्बर 24 -- शाहबाद। प्रमोशन न मिलने और कंपनी मैनेजर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए युवती ने पुल से रामगंगा नदी में छलांग लगा दी थी। घटना से पहले उसने मां के मोबाइल पर मैसेज भेजकर मैनेजर को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया था। मामले में घटना के 12 दिन बाद पुलिस ने कंपनी मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। मिलक कोतवाली क्षेत्र के लखीमपुर भीका गांव निवासी वाहिद ने शाहबाद कोतवाली में कंपनी मैनेजर रहनुमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उनकी बेटी निशा रामपुर की इंदिरा कॉलोनी स्थित एक निजी कंपनी में फील्ड वर्क करती थी। करीब चार साल से कंपनी में काम करने के बावजूद उसे प्रमोशन नहीं दिया जा रहा था। इसे लेकर निशा और मैनेजर के बीच विवाद चल रहा था。

घट...