प्रमोशन के एक सप्ताह बाद छह अफसर गैर जनपद भेजे
उन्नाव, अगस्त 23 -- उन्नाव, संवाददाता। जिले में तैनात तहसीलदारों के प्रमोशन के बाद अब शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पिछले सप्ताह नायब तहसीलदार से तहसीलदार पद पर पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर ही गैर जनपद स्थानांतरित कर दिया गया। शासन के आदेश के बाद उन्नाव में तैनात छह तहसीलदारों का तबादला अलग-अलग जिलों में किया गया है। इनमें नीरज चतुर्वेदी, अशोक कुमार शुक्ला, दीपक गौतम, देवेंद्र यादव, स्नेहा यादव और प्रीति सिंह शामिल हैं। वहीं धीरज त्रिपाठी को भी उन्नाव से फतेहपुर भेजा गया है। शासन की ओर से शनिवार को जारी तबादला सूची के अनुसार नीरज चतुर्वेदी को उन्नाव से गाजीपुर, अशोक कुमार शुक्ला को उन्नाव से भदोही, दीपक गौतम को उन्नाव से हरदोई तथा देवेंद्र यादव और उनकी पत्नी स्नेहा यादव को भी उन्नाव से हरदोई स्थानां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.