बक्सर, मार्च 14 -- बक्सर। जिले के 68 कला व 8 विज्ञान के शिक्षकों को स्नातक स्तर के प्रमोशन का लाभ मिला है। प्रमोशन का लाभ मिलने के बाद शिक्षकों से पदस्थापना के च्वाइंस की मांग की गई है। परंतु अधिकत्तर शिक्षकों ने पदस्थापना के लिए आवेदन नहीं दिया है। इसके लिए डीपीओ स्थापना रजनीश उपाध्याय ने लिए पत्र निर्गत किया है। उन्होंने संबंधित शिक्षकों पदस्थापना के च्वाइंस की मांग की है। इस संबंध में डीपीओ ने बताया कि पूर्व में करीब 234 शिक्षकों को प्रमोशन हुआ था। इन सभी को हेडमास्टर के पद पर प्रमोशन हुआ। इसके बाद इन शिक्षकों को प्रमोशन स्नातक स्तर पर किया गया। जिले के लगभग सभी स्कूलों में सीट खाली है। परंतु विभागीय नियमानुसार पदस्थापना के लिए तीन च्वाइंस की मांग की गई है। वहीं कुछ शिक्षकों का कहना है कि कार्यालय स्तर से रिक्ति नहीं दी गई है। इस कारण ...