हल्द्वानी, फरवरी 16 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सोमवार को जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत सूची जारी की। एसडीएम रामनगर प्रमोद कुमार को हल्द्वानी का नया एसडीएम बनाया गया है। इसके साथ ही हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी देख रहे गोपाल सिंह चौहान को रामनगर एसडीएम बनाया गया है। डीएम द्वारा जारी आदेश के बाद सोमवार को गोपाल चौहान ने रामनगर एसडीएम के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। प्रमोद कुमार मंगलवार को हल्द्वानी में ज्वाइनिंग देंगे। उन्होंने सोमवार को प्रशासनिक बैठकों में हिस्सा लिया। लेकिन मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे। वहीं एपी वाजपेयी ने सोमवार को हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने स्टाफ के कर्मचारियों के साथ मुलाकात की। इसके बाद डीएम कैंप कार्यालय में हुई बैठक में हिस्सा ...