चतरा, जून 12 -- चतरा, संवाददाता। राजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित प्रमोद हत्याकांड का पुलिस ने चार दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में पथेल गांव निवासी सुनील कुमार (पिता बैजनाथ सिंह भोक्ता तथा सुनील कुमार (पिता विकास सिंह भोक्ता शामिल हैं। एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को बताया कि अवैध हथियारों की खरीद बिक्री को लेकर हुए विवाद के कारण प्रमोद कुमार की हत्या की गई थी। बताया गया कि हथियार के लिये सुनिल ने प्रमोद को 40 हजार रूप्ये दिये थे। लेकिन प्रमोद आजकल कर रहा था। केवल कुछ गोली देकर हथियार नहीं दे रहा था। इसी मामले के विवाद में सुनिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रमोद की हत्या कर गड़िया नदी के बालु में दबा दिया ...