रामपुर, जुलाई 4 -- ​रामपुर। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की संस्तुति पर पार्टी ने प्रमोद निरंकारी एडवोकेट का निष्कासन रद्द करते हुए उन्हें दोबारा बसपा में शामिल कर लिया है। इसके साथ ही उन्हें मुरादाबाद मंडल का मंडल जोन प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रमोद निरंकारी इससे पहले तीन बार बसपा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से मुरादाबाद मंडल में संगठन को नई गति और मजबूती मिलेगी। अपनी नियुक्ति पर आभार जताते हुए प्रमोद निरंकारी ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। यह भी पढ़ें- बसपा में वापसी पर राजू गौतम क...