पटना, मई 15 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन संरक्षण के आह्वान का असर दिखने लगा है। बिहार के खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने गुरुवार को ट्रेन से गयाजी तक की आधिकारिक यात्रा की। वे सरकारी वाहन की जगह पटना जंक्शन से वंदे भारत एक्सप्रेस से गयाजी के लिए रवाना हुए। वहीं, गयाजी स्टेशन पर कार्यकर्ताओं की गाड़ी से ही गंतव्य स्थान पहुंचे। सूबे के नगर विकास मंत्री ने भी अमल किया। मंत्री नीतीश मिश्रा मात्र एक गाड़ी से गुरुवार को अपने कार्यालय पहुंचे। डॉ प्रमोद ने पटना जंक्शन पर मीडिया से कहा कि ईंधन संरक्षण केवल एक आह्वान नहीं, बल्कि हमारी साझा जिम्मेदारी है। ट्रेन यात्रा से न केवल पेट्रोल-डीजल की बचत हुई, बल्कि हम आम यात्रियों के बीच घुलमिलकर उनके मुद्दों को समझने का अवसर भी मिला। उन्होंने कहा कि यह यात्रा ईंधन बचत के साथ सार...