चतरा, जून 8 -- कान्हाचट्टी प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड के गाड़िया गांव निवासी प्रमोद कुमार का शव गंभारिया स्थित नदी से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। यह भी पढ़ें- दो दिनों से लापता युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिसजांच की प्रक्रिया मामले को गंभीरता से लेते हुए राजपुर थाना पुलिस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है तथा घटना के पीछे के कारणों और आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार, प्रमोद कुमार बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। परिजनों ने बताया कि रात करीब आठ बजे किसी व्यक्ति का फोन आने के बाद वह घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में उनका शव गंभ...