हरिद्वार, जनवरी 29 -- श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज रायसी में अंग्रेजी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय आइकन अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। हाल ही में पश्चिम बंगाल में बेलरेड फाउंडेशन के कार्यक्रम में उनको यह सम्मान दिया गया। डॉ. प्रमोद के सृजनात्मक, नवोन्मेषी और मौलिक गांधीवादी साहित्यिक अनुसंधान को उत्कृष्ट और प्रभावशाली मानकर चयनित किया गया था। अध्यक्ष डॉ. केपी सिंह और प्राचार्य प्रो. आदित्य गौतम ने कहा कि डॉ. प्रमोद को मिला यह सम्मान गौरव की बात है। इस उपलब्धि पर अनुसचिव-उच्च शिक्षा दीपक कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. प्रभावती देवी, सचिव डॉ. हर्ष कुमार दौलत, कोषाध्यक्ष डॉ. निशांत दौलत, डॉ. पूनम चौधरी, डॉ. दीपिका भट्ट ने भी हर्ष जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...