कोडरमा, मई 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखंड पुलिस विभाग में हुए तबादले के तहत कोडरमा जिले में नए पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसके तहत प्रमोद कुमार केशरी को कोडरमा का नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बनाया गया है। इससे पूर्व वे रांची में ट्रैफिक डीएसपी के पद पर कार्यरत थे। वहीं अरविंद कुमार को कोडरमा का नया डीएसपी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे लातेहार में एसडीपीओ के रूप में पदस्थापित थे। कोडरमा एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह का तबादला जैप-07 हजारीबाग में डीएसपी पद पर किया गया है। इसके अलावा रतिभान सिंह, जो विशेष शाखा में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत थे, उनका भी तबादला किया गया है। यह भी पढ़ें- नवल किशोर सिंह बने जरमुंडी के नए पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी जानकारी के अनुसार, दोनों पुलिस पदाधिकारी गुरुवार को कोडरमा में अपना ...