प्रमोद की मौत की खबर आते ही परिजनों में मचा कोहराम
हरदोई, सितम्बर 1 -- संडीला। नौकरी की तलाश में संडीला से नोएडा गए 27 वर्षीय प्रमोद कुमार की मारपीट के बाद इलाज के दौरान मौत की खबर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों के अनुसार, मीरनगर अजिगंवा गांव निवासी प्रमोद कुमार 31 अगस्त को संडीला से नौकरी के सिलसिले में नोएडा पहुंचा था। वह अपने गांव के ही रहने वाले नीरज लोधी के पास ठहरा हुआ था। इसी दौरान एक महिला ने प्रमोद पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया। महिला के पति और आसपास मौजूद लोगों ने प्रमोद के साथ मारपीट की। उसकी मौत की सूचना पर मृतक के रिश्तेदार भी नोएडा पहुंच गए हैं। युवक की मौत किन हालातों में हुई और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी स्थिति जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी। उसके परिवार में दो भाई और चार बहनें हैं। इनमें दो बहनों की शा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.