प्रमोद आलोक इंटर कालेज में मेधावी सम्मानित
गौरीगंज, मई 12 -- अमेठी। युवा चेतना मंच ने गुरु वन्दन एवं छात्र-छात्रा अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन प्रमोद आलोक इण्टरमीडिएट कॉलेज मंगलपुर में किया। जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल में प्रदेश में 6वीं रैंक लाने वाली छात्रा निधि व जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा मधूलिका शुक्ला व सूरज वर्मा तथा उनके अभिभावकों को माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के गणित के शिक्षक ज्ञान प्रकाश तिवारी व आदित्य यादव तथा अंग्रेजी के अध्यापक अनामय मिश्र को अच्छे रिजल्ट के लिए सम्मानित किया गया। युवा मंच के अध्यक्ष ललित पांडेय, डॉ. देवमणि तिवारी, प्रधानाचार्या डॉ. ममता त्रिपाठी आदि ने बच्चों को निरन्तर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.