गोरखपुर, अप्रैल 18 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता गोरखपुर-नौतनवा रेल रूट पर पड़ने वाले प्रमुख स्टेशनों के पास बैरीकेडिंग कराई जा रही है। शुक्रवार को रेलवे कर्मचारियों ने महुआतर रेलवे पुल के नीचे और आसपास आने-जाने वाले सभी छोटे-छोटे अनधिकृत रास्तों पर बैरिकेडिंग का काम शुरू करा दिया है। देर शाम कई जगहों पर बैरिकेडिंग का काम पूरा भी कर लिया गया। बैरीकेडिंग करने के साथ ही रेलकर्मियों ने लाइन पार करने वाले स्थानीय लोगों को भी समझाया और उनसे रेलवे नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि सिर्फ निर्धारित रेल क्रासिंग से ही वाहन पार करें।दरअसल, बीते गुरुवार को दोपहर 12 बजे महेसरा ताल के पास इंटरसिटी ट्रेन अपनी रफ्तार में आ रही थी। इसी दौरान ट्रैक पार करने जा रहा युवक साइकिल ट्रैक पर छोड़ भाग खड़ा हुआ। लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.