मिर्जापुर, जून 10 -- जमालपुर। क्षेत्र पंचायत जमालपुर के ब्लॉक प्रमुख एवं उनके पति से नोकझोंक करने वाले कांस्टेबल को राजेश यादव को पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया। मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ब्लॉक मुख्यालय आ रही ब्लाक प्रमुख मंजू सिंह एवं उनके पति पूर्व ब्लाक प्रमुख आनंद सिंह बंटू की गाड़ी को थाना मोड़ के चौराहे पर तैनात कांस्टेबल राजेश यादव ने रोक दिया था। प्रमुख के अपना परिचय बताने के बाद भी उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए कांस्टेबल अपने जिद पर अड़ा रहा और वाहन को रोक लिया। कांस्टेबल ने कहा था कि आपके माथे पर नहीं लिखा है कि आप ब्लॉक प्रमुख हैं। कांस्टेबल काफी देर तक बहस करता रहा। ब्लॉक प्रमुख ने इसकी शिकायत एसपी से कर दी। पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीरता से ले...