चंदौली, अप्रैल 12 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दुलहीपुर वाराणसी वस्त्र बुनकर संघ के अध्यक्ष राकेश कान्तराय के आवास पर रविवार को बुनकर संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई।जिसमें उत्तर प्रदेश के हथकरघा विभाग की ओर से प्रस्तावित अटल बिहारी फ्लैट रेट बुनकर योजना के संशोधित प्रस्ताव का 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुतीकरण किए जाने के बाद, बनारस के संयुक्त बुनकर एसोसिएशन ने बैठक आयोजित की।चर्चा के दौरान बुनकरों को योजना में कुछ कमियां एवं त्रुटियां दिखाई दीं, जिन पर गंभीर चर्चा की गई। उपस्थित बुनकरों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन त्रुटियों के सुधार हेतु जल्द ही प्रदेश सरकार एवं हथकरघा विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर से मुलाकात कर संशोधन की मांग की जाएगी, ताकि योजना का लाभ वास्तविक रूप से बुनकरों तक पहुंच सकें। बैठक में य...