कुशीनगर, मार्च 19 -- पडरौना। जिले में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर उत्पन्न समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर पहल शुरू कर दी गई है। बुधवार को प्रमुख सचिव खाद्य रणवीर प्रसाद व अपर आयुक्त खाद्य सत्यदेव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय से जुड़कर जमीनी हकीकत की जानकारी ली। वीसी के दौरान अधिकारियों ने जिले में गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था, एजेंसियों की स्थिति तथा उपभोक्ताओं को हो रही दिक्कतों पर विस्तृत चर्चा की। डीएसओ ने बताया कि आपूर्ति में अनियमितता के कारण कई जगहों पर उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं कुछ एजेंसियों पर भीड़ की स्थिति बनी हुई है। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिया कि गैस वितरण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक सिले...