पीलीभीत, मार्च 27 -- पीलीभीत। प्रमुख सचिव वन दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को पीटीआर पहुंची। उन्होंने पूरनपुर रेंज में निर्माणाधीन रेस्क्यू सेंटर में कार्यों को देखा। दोनों प्रभागों के वन अफसरों के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा की।बाघ मित्रों से संवाद भी किया। प्रमुख सचिव वन वी हेकाली झिमोमी ने पूरनपुर में गोपालपुर जंगल में 14.33 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे रेस्क्यू सेंटर को देखा। वन अफसरों ने उन्हें बताया कि रेस्क्यू सेंटर का निर्माण चार चरणों में किया जा रहा है। शासन से आवंटित 90.43 लाख रुपये की धनराशि से अंतिम चरण का कार्य कराया जा रहा है। प्रमुख सचिव वन ने निर्माणाधीन रेस्क्यू सेंटर में कार्य प्रगति पर संतोष जताते हुए उन्होंने शेष बचे कार्यों को तय सीमा में पूरा कराने को कहा। प्रमुख सचिव वन मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में पहुंची और दोनों प्रभागों के...