शाहजहांपुर, अप्रैल 18 -- प्रमुख सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी मनीष चौहान ने शुक्रवार को विकासखंड ददरौल की ग्राम पंचायत सिसनई में जनचौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जनचौपाल में प्रमुख सचिव ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि एवं स्वयं सहायता समूह ऋण जैसी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की और संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सामुदायिक शौचालयों में नियमित सफाई व संचालन, गांव में सफाई व्यवस्था के लिए रोस्टर तैयार करने तथा विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- चौपाल में गंदगी की समस्या का उठा मुद्दा इसक...