बरेली, जून 16 -- मीरगंज। प्रदेश के ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के प्रमुख सचिव एवं नोडल अधिकारी सौरभ बाबू ने सोमवार दोपहर बाद मीरगंज के सिंधौली गांव में निर्माणाधीन आईटीआई का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने कार्यदायी संस्था से जानकारी लेकर निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण कराने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। आईटीआई का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। प्रमुख सचिव ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। निरीक्षण में सीडीओ, बीडीओ एवं एडीओ आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...